Hariyali Teej 2022 |
Hariyali Teej 2022 : अखंड सौभाग्य के लिए महिलाये करे ये काम
हरियाली तीज का पर्व रविवार यानी 31 जुलाई को मनाया जा रहा है. हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। भगवान शिव के उपासक इस दिन को महादेव और माता पार्वती के मिलन के दिन के रूप में मनाते हैं। विष्णु की पूजा करने वाले भक्त इसे राधा-कृष्ण से जोड़कर देखते हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और देवी पार्वती की पूजा करती हैं और अपने प्रिय की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
पंडित विष्णु के अनुसार इस बार हरियाली तीज पर रवि योग बन रहा है. किसी भी व्रत में सूर्य की उपासना का बहुत महत्व होता है। ऐसे में हरियाली तीज पर रवि योग बनना एक अद्भुत संयोग है। रवि योग 31 जुलाई दोपहर 2.20 बजे से 1 अगस्त को सुबह 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान यदि विवाहित महिलाएं पूजा करती हैं तो उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।
कौनसे काम करें
पंडित जी ने बताया कि हरियाली तीज के व्रत को सार्थक करने के लिए महिलाओं को चार काम करने चाहिए।
1. सबसे पहले निर्जला व्रत रखें। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो उसी के अनुसार व्रत करना चाहिए।
2. इस दिन दुल्हन के रूप में तैयार होकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। ऐसा करने से अनन्त सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है।
3. इस दिन सावन के गीत और लोकगीत गाएं। इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
4. सावन में हरियाली तीज पर झूलने की परंपरा भी काफी पुरानी है।
हरियाली तीज मंत्र
हरियाली तीज पर पूरे दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करें. ॐ पार्वतीपतये नमः, ॐ शिवाय नमः, ॐ शांतिरुपाय नमः, ॐ जगतप्रतिष्ठाय नमः, ॐ जगदात्त्री नमः, ॐ उमाय नमः. इन मंत्रों के जाप से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
0 टिप्पणियाँ