Ticker

6/recent/ticker-posts

कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे धोनी ! रांची पहुंचे २००० चूज़े

झाबुआ के  कलेक्टर से प्रेस को जानकारी मिली है के महेंद्र  सिंह धोनी ने झाबुआ की एक सहकारी फर्म को २००० कड़कनाथ मुर्गों का आर्डर दिया था. फर्म ने एक वहां से ये सभी चूज़े रांची भेज दिए हैं,

कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे धोनी ! रांची पहुंचे २००० चूज़े
 कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे धोनी ! रांची पहुंचे २००० चूज़े

 

धोनी को क्यों भाया कड़कनाथ ?

झाबुआ के कृषि विज्ञानं केंद्र के प्रमुख श्री आई एस तोमर  ने बताया कि धोनी के द्वारा यह आर्डर काफी पहले दिया गया था किन्तु बर्ड फ्लू के फैलने की वजह से इसको भेजा नहीं गया. धोनी क द्वारा यह झाबुआ के रुंडीपाड़ा गॉंव एक सरकारी संस्था चलाने वाले विनोद मेदा को दिया गया था कड़कनाथ मुर्गे का आर्डर. मेदा ने बताया कि उन्होंने मुर्गे के साथ आदिवासी परंपरा की निशानी के तौर पे तीर कमान भी धोनी को भेजे हैं. 

कड़कनाथ के बारे में बता दें कि यह भी मुर्गे की एक नस्ल है. इसको काली मासी के नाम से भी जाना जाता है. इसकी शुरुआत धार और झाबुआ में हुई जो की मध्य प्रदेश में हैं. इसको ग्रामीण और आदिवासी लोगों द्वारा पाला जाता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और यह काफी महंगा होता है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ